विधि व्यवस्था को लेकर डीएम एसपी की संयुक्त बैठक!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। गुरुवार को कैमूर जिले के समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का संयुक्त अध्यक्षता बैठक

आगामी ईद पर्व में विधि व्यवस्था संधारण हेतु बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष सम्मिलित हुए। उक्त बैठक में बताया गया कि ईद का त्यौहार चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार दिनांक 22 अप्रैल या 23 अप्रैल को मनाए जाने की संभावना है। इस दिन सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों एवं ईदगाहों में जाकर ईद-उल-फित्र की नमाज अदा करते हैं। ईद-उल-फित्र के अवसर पर सजग एवं सचेष्ट रहकर सतत निगरानी रखते हुए शांति एवं विधि व्यवस्था का संधारण किया जाना अपेक्षित है। सभी संबंधित अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आपत्तिजनक पोस्ट के कारण किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे ।

  • कुल 160 चिन्हित स्थलों पर प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारी, पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी
    बैठक में बताया गया कि ईद पर्व के अवसर पर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थानों पर भभुआ एवं मोहनिया अनुमंडल में कुल 160 चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी, पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। साथ ही भभुआ नगर अंतर्गत तीन शिफ्ट में गश्ती दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
    ईद पर्व के अवसर पर अनवरत विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ,भभुआ को निर्देशित किया गया। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी भभुआ, मोहनिया एवं भभुआ शहर तथा वैसे सभी प्रखंडों में अधिष्ठापित पेयजल आपूर्ति प्रतिष्ठानों जलमीनारों की स्वच्छता एवं परिचालन की अनवरत व्यवस्था अपने स्तर से करेंगे एवं खराब चापाकलो की मरम्मती इस त्यौहार के पूर्व करना सुनिश्चित करेंगे।
    बैठक में बताया जिस कि ईद पर्व के अवसर पर भभुआ थाना एवं मोहनिया थाना पर अग्निशाम की व्यवस्था अग्निशमन पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया द्वारा की जाएगी ताकि आकस्मिता पड़ने पर अग्निशाम वाहन का उपयोग किया जा सके। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद भभुआ,वनगर पंचायत मोहनिया, रामगढ़ , कुदरा, हाटा को निर्देश दिया गया है कि ईद के अवसर पर शहर की साफ सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही भभुआ व मोहनिया शहर में जगह-जगह पर निर्मित शौचालय की सफाई करा कर आम जनता के लिए खोल देंगे तथा सतत अनुश्रवण करने हेतु भ्रमण करते हुए 24 घंटे स्वच्छता सुनिश्चित कराएंगे। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी ईद की नमाज के 2 घंटे पहले एवं 2 घंटे बाद तक प्रतिनियुक्ति स्थल पर बने रहेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना अध्यक्ष अपने क्षेत्र अंतर्गत सतत भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
    बैठक में बताया गया कि प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड में भ्रमणशील रहकर शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ, मोहनिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ, मोहनिया अपने क्षेत्र अंतर्गत विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता,अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी सभी थाना अध्यक्ष इत्यादि लोग मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment