श्री श्री 108 महा अष्टजाम यज्ञ को लेकर निकला कलश यात्रा!

SHARE:

आशीष की रिपोर्ट :-

झमटिया गंगा धाम से चलकर कलश शोभायात्रा पहुंचा समसा गांव

मंसूरचक (बेगूसराय)
प्रखंड क्षेत्र के समसा एक पंचायत के वार्ड संख्या 13 में कचहरी स्थित शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय सीताराम सीताराम महायज्ञ अष्टजाम को लेकर 1 सप्ताह से समसा गांव में काफी चहल-पहल देखा जा रहा था तैयारी की जा रही थी। जैसे ही पूजा अर्चना का समय गुरुवार को निर्धारित था । गांव में ध्वनि विस्तारक यंत्र से ग्रामीणों से अहले सुबह ही यज्ञ स्थल पर जुटने का आह्वान किया जा रहा था। और लोगों से बछवाड़ा स्थित झमटिया गंगा धाम चलने की अपील की जा रही थी। और कुमारी कन्याओं की टोलियों के साथ ग्रामीण महिलाएं पुरुष युवा एकजुट होकर गंगा स्नान को पहुंचे झमटिया गंगा धाम और फिर सलेमपुर, बहरामपुर, नयेपुर, समसा घाट, समसा चौक, सुजालपीर चौक,जय श्रीराम जय श्रीराम नारों के साथ समसा स्थित कचहरी पहुंचा जहां कलश रखने से पहले जगह जगह पानी फ़ूल और शर्बत से स्वागत किया और फिर पुजा अर्चना में जुट गए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुजा अर्चना किया गया और दो दिवसीय सीताराम सीताराम महायज्ञ अष्टजाम यज्ञ शुरू हो गया जो 24 घंटे तक चलेगा और शुक्रवार को देर संध्या प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा मौके पर कलश शोभायात्रा और अष्टजाम यज्ञ का नेतृत्व मुखिया दिनेश कुमार राय,अभय आनंद, चंदन शर्मा, पवनदेव गुप्ता,नरेश मालाकार,मनोज ठाकुर, जैलेन्द्र गुप्ता, आजाद साह,नंदू साह,नंदन कुमार भोला, राहुल मलिक, नीतीश कुमार, रंजीत कुमार साह, सहित अन्य उपस्थित थे।

बाइट पवन देव गुप्ता, चंदन शर्मा

Join us on:

Leave a Comment