विदेशी शराब की खेप के साथ दो कारोबारी रंगे हाथ गिरफ्तार!

SHARE:

आशीष की रिपोर्ट :-


मंसूरचक (बेगूसराय )
थाना क्षेत्र के मंसूरचक पंचायत के बहुआरा चौक पर मंसूरचक थाना के एएसआई अशोक कुमार पुलिस गाड़ी से गस्ती के दौरान विदेशी शराब कारोबारी दो युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गणपतौल पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी उदय पासवान के पुत्र गुलशन कुमार और गणपतौल पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी राजकुमार पंडित के पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान मंसूरचक में शराब कारोबारी के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई अशोक कुमार गस्ती में घूम रहे थे। उसी दौरान दो युवक हत्थे चढ गया जिसकी तलाशी के दौरान गुलशन कुमार के वेग से रॉयल चैलेंज 180 एमल का 9 बोतल वाइजर मेनू लेजर बीयर 500 एमल का 6 पीस । एंपियर ब्लू 180 एमलl का चार बोतल के साथ तथा विजय कुमार को एक लाल रंग बैग में रखा एंपियर ब्लू ग्रेन व्हिस्की 180 एमल का 6 बोतल तथा रॉयल चैलेंज अमेरिकन व्हिस्की 180 एमल का 5 बोतल के साथ गिरफ्तार गुरुवार को किया गया था जिसे पूरी जांच प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वही बताते चलें कि मंसूरचक में इन दिनों छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा कारोबारियों के द्वारा शराब बेचने का प्रक्रिया लगातार जारी है जबकि वही मंसूरचक पुलिस मुस्तैदी से लगाम लगाने को थाना क्षेत्र में छापेमारी और गस्ती तेज कर रखा है लेकिन फिर भी कारोबारी तू डाल डाल मैं पात पात की तरह क्षेत्र में दिन रात लगे हुए हैं।

Join us on:

Leave a Comment