सृजन घोटाले में सीबीआई की 2 सदस्यीय टीम पहुंची भागलपुर!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी!

अमित कुमार और मरोरमा देवी के चार मकानों पर ढोल बजा कर किया नोटिस चस्पा

भागलपुर।बिहार के सबसे बड़े सृजन घोटाले में सीबीआई की दो सदस्य टीम भागलपुर पहुंची। वही कोर्ट के आदेश पर टीम के द्वारा पुलिस के साथ अमित कुमार और मनोरमा देवी के चार मकानों पर ढोल बजाकर 82 का नोटिस चस्पा कि या। वही इंडियन बैंक के ब्रांच मैनेजर सुमित कुमार के मकान पर भी टीम के द्वारा 82 का नोटिस चस्पा किया गया है। अमित कुमार और रजनी प्रिया घोटाले के बाद से ही फरार हैं वही बैंक मैनेजर सुमित कुमार पिछले 6 महीने से फरार हैं।वही कोर्ट के द्वारा नॉन बेलेबल वारंट जारी करने के बावजूद भी यह लोग कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। जिसके बाद इनके विरूद्ध सीबीआई कोर्ट के द्वारा नोटिस चस्पा करने का आदेश दिया गया जिस पर आज सीबीआई के द्वारा नोटिस चस्पा किया गया है। इसके बाद 83 का नोटिस चस्पा किया जाएगा और इनकी संपत्तियों को सीबीआई अटैच कर लेगी। वहीं सीबीआई के डीएसपी ने बताया कि इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment