रिपोर्ट – निभाष मोदी!
जदयू विधायक गोपाल मंडल के रेस्टोरेंट सहित छह घरों में लगी आग, पूरा रेस्टोरेंट हुआ जलकर राख,अफरा-तफरी का माहौल
भागलपुर में अगलगी की घटना लगातार हो रही है। हर दिन अलग अलग थाना क्षेत्रों में आग लग रही है। आज अहले सुबह बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की पीछे विक्रमशीला पहुँच पथ के समीप घाट राजा के घर मे आग लग गयी। यह घटना बुधवार अहले सुबह 5:00 बजे की है, जिसके बाद 6 घर व जदयू विधायक गोपाल मण्डल के बेटे आशीष मण्डल का बिग डैडी रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना पर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुँची घण्टों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दरअसल बताया जा रहा है कि अहले सुबह एक घर मे आग लगी थी आसपास के लोगों ने उसे बुझा दिया था लेकिन इसके बाद फिर आग जल गई और धीरे धीरे छह घर इसकी चपेट में आये इसके बाद जदयू विधायक के बेटे आशीष मंडल के रेस्टोरेंट में आग लग गयी आग ने इसकदर तबाही मचाई की पूरा का पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। घाट राजा के परिवार सड़क पर आ गए। हर दिन श्मशान घाट पर शव जलाने से होने वाली कमाई पर निर्भर रहने वाले छह परिवार सड़क पर आ गए। पीड़ित कंचन देवी की बेटी की शादी जून महीने में होनी थी उसके लिये उसने एक लाख रुपये जेवर रखे थे सब जल गए एक बाइक व बच्चे की साइकिल समेत घर मे रखा सारा सामान स्वाहा हो गया। मासूम बच्चा अपनी साइकिल का मलबा निकाल रहा था। अग्निकांड का दृश्य रूह कंपा देने वाला है। पीड़ितों को अब बस सरकार और जिला प्रशासन से आस है कि उनकी मदद हो ताकि किसी तरह अपना आशियाना बनाकर उसमें वह रह सकें।
कुछ दिन पहले ही किसी होटल के चारदीवारी को लेकर हुए विवाद और गोलीबारी मामले में दोषी विधायक पुत्र आशीष मंडल 3 महीने की सजा काटकर कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर निकले हैं
हरेंद्र कुमार सिंह अग्निशमन सेवा के पदाधिकारी ने बताया कि हम लोग चार दमकल गाड़ी लेकर आग बुझाने पहुंचे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया इसमें तकरीबन 6 घर और गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल का बिग डैडी रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
अरविंद कुमार फायर ऑफिसर ने बताया हम लोग जैसे ही दमकल गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे आग की लपटें काफी तेज थी काफी मशक्कत करना पड़ा घंटों मशक्कत के बाद 6घर और रेस्टोरेंट पर उठ रही आग की लपटों पर काबू पाया गया हालांकि किसी के जानमाल की हताहत होने की सूचना नहीं है।
पीड़ित अनिल मलिक ने बताया हम लोग सोए हुए थे अचानक आग की लपटें मेरे घर पर लगी जैसे ही हम लोगों की आंखें खुली तो छह घर आग की लपटों में जल रहे थे साथ ही गोपाल मंडल का रेस्टोरेंट्स भी जल रहा था तभी हम लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लोगों को जगाया और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दिया तब जाकर आग पर काबू पाया गया। पहले आग लगी थी तो उसे बुझा दिया गया था।




