अतीक अशरफ हत्याकांड पर नीरज कुमार बबलू का अजीबोग़रीब बयान

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अरशद की पुलिस अभिरक्षा में हुई हत्या मामले को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया जब उनसे पूछा गया उत्तर प्रदेश में पुलिस अभिरक्षा में हत्या कर दी गई तो उन्होंने कहा की हत्या दुश्मनी में की गई है और उत्तर प्रदेश में योगी राज का इतना खौफ है कि अपराधी अपराध कर भागा नहीं बल्कि सरेंडर कर दिया यही नहीं उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज है जहां अपराधी अपराध कर फरार हो जाते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का इतना खौफ है कि अपराधी जब अपराध करते हैं तो खुद से सरेंडर कर देते हैं परंतु इस सवाल पर वह कतराते नजर आए कि आखिर पुलिस अभिरक्षा में किस तरह अपराधी अतीक अहमद और उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दिया सभी देखते रह गए इसका जवाब उन्होंने अजीबोगरीब ढंग से दिया
बाइट नीरज कुमार बबलू पूर्व मंत्री व भाजपा नेता

Join us on:

Leave a Comment