अतीक अशरफ हत्याकांड पर बोले नीरज क्या थाना, जेल और कोर्ट को बंद कर दिया जाय?

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

अतीक अहमद की हत्या पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने उठाए सवाल

लोकेशन…… पटना

बाहुबली अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के बाद अब इस घटना पर विभिन्न दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है इसी क्रम में जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रयागराज के माथे पर कलंक की गाथा जो आस्था का केंद्र है पूरे देश के लोग वहां जाते हैं और वहां जैसी घटना न्यायिक अभिरक्षा में हुई है यह तो साफ तौर पर दिखाता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है पुलिस अभिरक्षा में और न्यायिक अभिरक्षा में भी सुरक्षा नहीं तो आम आवाम का सुरक्षा की सुरक्षा का क्या होगा आम आवाम आज दहशत में है बहन बेटी घर से नहीं निकल रही है मन में भाव है कि कहीं हम भी परेशानी में ना पड़ जाए यह ऐसे लोग हैं जो महिमामंडन करते थे हम उनसे जानना चाहते हैं कि जेल को ध्वस्त कर दिया जाए ?, क्या थाना को ध्वस्त कर दिया जाए ?, क्या न्यायालय की प्रक्रिया को खत्म कर दिया जाए ?, अगर यह सारी प्रक्रिया खत्म कर करके हुकूमत चलाना चाहते हैं तो आप आवाम के जीवन की सुरक्षा के लिए जो न्यायिक प्रक्रिया है जो प्रशासनिक ढांचा है उसका क्या होगा इसलिए उत्तर प्रदेश का यह मसला है उत्तर प्रदेश सरकार इन तमाम चीजों का अवलोकन करें कैसे हुआ यह तो जांच का विषय है लेकिन चिंता का विषय यह है कि पुलिस अभिरक्षा में हत्या हो रही है मीडिया के लोग वहां थे घटना के शिकार वह भी वहां हो सकते थे ऐसे में वहां जो भी घटना हुई है उत्तर प्रदेश सरकार को सक्षम जवाब देना होगा

वाइट नीरज कुमार जेडीयू प्रवक्ता

Join us on:

Leave a Comment