जिसे उपद्रवियों ने आग में झोंका फिर उसी काम्प्लेक्स में लगी आग, करोड़ों का नूकसान!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के सोगरा स्कूल के पास प्रमिला कॉम्प्लेक्स में 31 मार्च को असमाजिक तत्वों ने उपद्रव के दौरान कई गोदाम को आग के हवाले कर दिया था जिसके बाद 30 दमकल की गाड़ियों ने कई घंटों के बाद आग पर काबू पाया था इस आगलगी की घटना में 4 करोड़ का नुकसान भी हुआ था। आज फिर से उसी प्रमिला काम्प्लेक्स के स्टेशनरी की गोदाम में अचानक आग लग गयी। हालांकि समय रहते मौके पर तुरंत चार दमकल की गाड़ियां पहुंच गयी।फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया ज रहा है।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो ने बताया कि 31 मार्च को इसी कॉम्प्लेक्स में असमाजिक तत्वों ने आग लगाया था आज उसी कॉम्प्लेक्स के एक गोदाम में फिर से आग लग गयी।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उस दिन शायद आग सही तरीके से नही बुझ पाई थी इसी कारण आज फिर से छोटी सी चिंगारी के कारण आग लग गयी।आज फिर लगी आग के कारण एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान की बात सामने आ रही है।

बाइट।गोदाम मालिक
बाइट।फायर ब्रिगेड कर्मी

ऋषिकेश संवाददाता नालन्दा

Join us on:

Leave a Comment