रवि शंकर शर्मा :-
बाढ़ -दाल के कारोबारी से 14 लाख 55000 की लूट बाढ़ थाना से महज 200 गज की दूरी पर सलेमपुर मोहल्ले में वार्ड नंबर 11 के दाल कारोबारी इंद्रजीत कुमार उर्फ बबलू से 14 लाख ₹55000 की लूट हो गई, इंद्रजीत कुमार उर्फ बबलू ने बताया कि वह पैसा बैंक में जमा करने के लिए लगभग 2:30 बजे के पास जा रहे थे। इसी दौरान दो व्यक्ति ग्राहक बनकर आए और चना दाल के बारे में पूछने लगे कुछ देर बाद दोनों बदमाशों ने हथियार दिखाकर काउंटर में रखे 14 लाख ₹55000 लूट लिए। कारोबारी ने बताया कि लूट के बाद थोड़ी देर तक वे सन्न रह गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को खबर दी। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई । वहीं बाढ़ एसपी अरविंद प्रताप सिंह भी खुद मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की भी छानबीन की जा रही है।
वाइट– 01–इंद्रजीत कुमार उर्फ बबलू दाल कारोबारी 02– अरविंद प्रताप सिंह एएसपी बाढ़ 01-




