रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
– भोजपुर जिले में आजकल अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है ।आए दिन अपराधिक घटनाओं ने भोजपुर पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है ।ताजा मामला भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है जहां कल देर रात हथियारबंद बदमाशों ने अधीन किसान को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। हमलावर एक बाइक पर तीन की संख्या में थे जो नकाबपोश हैं। घायल 55 वर्षीय सत्येंद्र कुमार सिंह उर्फ सत्यदेव सिंह नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वह पेशे से किसान हैं। वहीं घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया है ।जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल किसान को 3 गोली लगी है वहीं घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस तफ्तीश में जुट गई है ।हालांकि घटना पूर्व विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है ।वही भोजपुर पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार के निर्देश पर पूर्व डीएसपी राहुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।
बाईट/-डॉ विकाश सिंह(चिकित्सक आरा सदर अस्पताल)




