Search
Close this search box.

बेगुसराय में पैसे लेनदेन के विवाद में पीट-पीट कर बुजुर्ग की हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

बेगुसराय वीरपुर प्रखंड के पर्रा पंचायत के सरौंजा गांव में एक युवक ने शुक्रवार को पीट-पीट कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक 65 वर्षीय भोला सहनी गांव में ही रहकर खेती गृहस्थी करते थे,जबकि हत्यारा 40 वर्षीय गुणेश्वर शर्मा उनका पड़ोसी है। झगड़े का कारण पैसे का लेन देन बताया जा रहा है। मृतक भोला सहनी के पुत्र दारा सहनी, लाल बाबू सहनी और मनोज सहनी ने बताया कि उनके पिता ने करीब 3 साल पहले मोहनपुर के एक व्यक्ति से गुणेश्वर को कर्ज में कुछ रुपए दिलवाया था। ब्याज के साथ अब कुल 80 हजार रुपए उसे लौटाना था। कर्ज देने वाला व्यक्ति उनके पिता से रुपया दिलाने का दबाव बना रहा था। इसलिए उनके पिता अक्सर गुणेश्वर से महाजन को रुपया देने के लिए कहा करते थे। किंतु वह रुपया देने में टाल मटोल कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच एक दिन पहले ही गाली गलौज हुई थी,और वह रुपया नहीं मांगने की धमकी दे रहा था। शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे गुणेश्वर उनके घर आया और भोला सहनी को बुला कर दरवाजे पर ले गया। कुछ देर दोनों के बीच कहासुनी हुई फिर वह अचानक क्रोधित होकर भोला सहनी पर लात घुसे से प्रहार करने लगा। इसी बीच उसने बुजुर्ग को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और अपने घुटने से उसके सीने को जोर से दबा दिया। इससे भोला सहनी की तत्क्षण ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर परिवार समेत गुणेश्वर शर्मा भाग निकला। सूचना मिलते ही वीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा। इधर अचानक हुए इस वारदात से घर में कोहराम मच गया। घर की महिलाओं और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि भोला सहनी को 5 पुत्र व 4 पुत्रियां हैं। वहीं गुणेश्वर शर्मा नशेड़ी व बदमाश प्रवृत्ति का युवक है। ग्रामीणों ने उसे तुरंत गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है।

Leave a Comment

और पढ़ें