रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के बलिगांव थाना क्षेत्र के बेला दरगाह पंचायत के वार्ड 6 में देर रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई है । जिसमे 4 घर सहित 7 बकरी जलकर राख हो गई।
बताया जाता हैं कि बेला दरगाह पंचायत के वार्ड 6 निवासी विजय राम, अजय राम, रामकली देवी एवं बाबू हसन के घर में देर रात लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई जिसमे 4 घर सहित 7 बकरी जलकर राख हो गई। वही पीड़ित परिवारों का कहना है कि आग कैसे लगा उनलोगो को पता नहीं चला हैं।
वहीं इस अगलगी की घटना में लगभग 10 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई।
बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवम दमकल कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
बाइट -पीड़ित परिवार




