सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड का खुलासा, फ्लिपकार्ट से चाकू मंगवा कर बेटे ने ही की थी पिता की हत्या!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

पिछले दिनों गिरियक थानांतर्गत धोराही गाँव के पास एनएच 31 पर घटित हत्या कि घटना का सफल उद्भेदन पुलिस ने किया।गौरतलब है की पिछले 15 मार्च को रात्रि में गिरियक थानांतर्गत धोराही गांव के पास एनएच 31 पर निमाणाधीन पुल में रात्रि प्रहरी ड्यूटी पर तैनात गार्ड सनोज सिंह की अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा चाकू से गोद कर हत्या कर दिया गया था। उक्त घटित घटना को पुलिस अधीक्षक नालन्दा द्वारा काफी गंभिरता से लेकर अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में एम एसआईटी टीम का गठन कर त्वरित गति से अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अनुसंधान के दौरान तकनीकि अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटीलिजेंस के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया। इस घटना में शामिल मृतक के पुत्र श्रीकेस कुमार को गिरफतार किया गया। गिरफतार अभियुक्त से पुछताछ में यह बात प्रकाश में आयी कि उसने हत्या में प्रयुक्त चाकू को ई-कॉमर्स एप फ्लीपकार्ट से ऑनलाईन ऑर्डर किया था । तद्नुसार अभियुक्त के मोबाईल से आर्डर से संबंधित इनवॉइस को प्राप्त किया गया तथा उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाईल को बरामद किया गया।

बाइट।प्रदीप कुमार डीएसपी राजगीर

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment