ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
अजब प्रेम की गजब कहानी थाने में हुई शादी
दरअसल पूरा मामला वैशाली जिले के बिदूपुर थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी जोड़े कि शादी दोनों परिवार के सहमति से बिदुपुर थाने के पुलिस अधिकारी द्वारा कराया गया है। दोनो की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ आचार्यों के द्वारा सोमवार की शाम में कराया गया है। 2 साल पहले मां बाप इसी लड़का से शादी तय किया था जिसके बाद लड़की वाले के घर वाले 3 साल बाद शादी करने की बात हुई थी इसी बीच में दोनों लड़का लड़की आपस में फोन पर बात करने लगे लेकिन शादी लेट होने के कारण दोनो प्रेमी जोड़े ही लिविंग रिलेशनशिप आ गए थे लड़के ने लड़की पर शादी की दबिश बनाने लगा था। लड़के ने 10 मार्च को लड़की को कोलकाता से बुलवा कर जबरन हरिहर नाथ मन्दिर में शादी कर लिया था।

जिसे लडके के बहन का शादी मंजूर नहीं था। इसी को लेकर लडके ने बहन के वहकावें में आकर विवाहिता को छोड़ दिया था। इसी को लेकर विवाहिता ने बिदुपुर थाने से न्याय की गुहार लगाई। हालाकी की मामले को गंभीरता से लेते हुए लडके को बीते देर रात सारण जिले के परसा से गिरफ्तार कर थाने ले आई। इसी बीच दोनो परिवार के आपसी सहमति बनने पर दोनो की पुनः शादी थाने में हुई है।पीड़िता लडकी बिदुपुर थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव निवासी तारकेश्वर राय के 22 वर्षीय पुत्री नेहा राय बताई गई है। वही लड़का सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के वनौतामुकुंद गांव निवासी सियाराम सिंह का 22 वर्षीय पुत्र सूर्यनाथ कुमार बताया गया है।





