रवि शंकर शर्मा :-
कंटेनर में शराब के कर तस्करी की सूचना मिलने पर बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए पटना बख्तियारपुर फोरलेन के पास घोसवरी के चंपापुर में पुलिस ने एक बंगाल नंबर की कंटेनर गाड़ी को पकड़ा। जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या WB 37d-8529 है, इस गाड़ी में कुल 3772 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया । साथ ही दो तस्कर अजय पाल सिंह जो पंजाब का रहने वाला है और दूसरा वैशाली जिला का बताया जा रहा है गिरफ्तार हुआ।
पुलिस ने कंटेनर गाड़ी के साथ एक बोलेरो पिक अप गाड़ी भी जप्त किया जो पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनो तस्करों से पूछ ताछ में पता चला कि सालिमपुर थाना अंतर्गत शराब की डिलीवरी करनी थी। लेकिन पहले ही तस्कर पुलिस के हाथ लग गये और गाड़ी समेत शराब जब्त कर ली गई!

बाइट _सुनील कुमार सिंह(थानाध्यक्ष बख्तियारपुर)




