चर्चा मे इस आँगनबाड़ी की दबंगई, बच्चों को आने नहीं देती तो परिजनों से भी गाली गलौज का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

एक तरफ जंहा महनार के एसडीओ अपने अधिकारियों को बैठक कर सरकार की हर एक योजना हर एक जरूरतमंद लोगों तक पंहुचाने का आदेश देते है और ऐसा नही करने पर कार्यवाई की चेतावनी दी जा रही वही एक ऐसा भी आंगनवाड़ी केद्र है जंहा आंगनवाड़ी सेविका की दबंगई से परेशान स्थानीय लोग अपने बच्चों को केंद्र तक भेजना मुनासिब नही समझते है।दरअसल वैशाली जिले के महनार नगर परिषद क्षेत्र के देशराजपुर वार्ड संख्या 25 इस्थि आगनवाड़ी केंद्र संख्या 112 की सेविका की दबंगई इस कदर है कि अपने बच्चों को आंगनवाड़ी केद्र पहुचाने वाले परिजनों को गाली गलौज कर मारने और बच्चा को केंद्र नही भेजने की धमकी देती है।स्थानीय लोगों का कहना आगनवाड़ी केद्र की सेविका सरिता कुमारी द्वारा आगनवाडी केद्र में मिलने वाले किसी तरह का लाभ ना तो बच्चों को दिया जाता है और ना कि गर्ववती महिला एवं किशोरियों को हद तो इस बात की है जब स्थानीय वार्ड पार्षद या वार्ड के लोग जब इस मामले में केद्र की सेविका से जब कुछ पूछने जाते है तो सेविका के साथ उसके पति एवं उसके पुत्र लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी देता है वही इस संबंध में स्थानीय वार्ड पार्षद मनीता कुमारी ने बताया कि कभी भी सेविका के द्वारा पोषाहार या बच्चों को मिलने वाली पोशाक पंजी में बगैर मेरे हस्ताक्षर के अलावा कार्य किया जाता है ।वही दूसरी ओर जंहा एक आगनवाड़ी केद्र में 30 से 40 बच्चों का नामांकन रहता है लेकिन केद्र पर हर दिन मात्रा 5 से 10 बच्चे ही उपस्थित रहते है जब इसके बारे में महनार सीडीपीओ से जानकारी लेने के लिए फोन से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका सरकारी नंबर स्विच ऑफ बताया

Join us on:

Leave a Comment