खैनी खाने के विवाद में युवक की पीट पीट कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

भोजपुर जिले में एक अजीबोगरीब हत्याकांड सामने आया है जिसमें महज खैनी खाने के विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है ।कल देर रात खैनी(तंबाकू) मांगने के विवाद में भोजपुर में बेरहमी से पीटकर युवक की हत्या कर दी गई है. घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की बताई जा रही है. जहां बहन के ससुराल आये युवक को पड़ोसी रिस्तेदारों ने मौत के घाट उतारा दिया। हत्या के बाद से आरोपी फरार है.।वही घटना के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ में पुलिस जुट गई है।बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली गांव के साधु मुसहर का 45 वर्षीय पुत्र महेश मुशहर अपनी बहन के ससुराल जगदीशपुर में आया था।जहां कल देर रात युवक अपने बहनोई के पड़ोसी सहतु मुसहर से खैनी मांगा लेकिन सहतु मुसहर ने खैनी देने से इंकार कर दिया उस दौरान मृतक और दूसरे पक्ष से बहस हुई लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत कर दिया थोड़ी देर बाद फिर से दोनों पक्षो में बहस होने लगी और बात मारपीट तक पहुंच गया जिसके बाद सहतु मुशहर और उसके साथियों ने मिलकर लाठी-डंडे से महेश मुसहर को मार कर लहूलुहान कर दिया. आनन-फानन में गम्भीर हालात में जख्मी को जगदीशपुर के अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान जख्मी महेस मुसहर की मौत हो गई।घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।इस मामले में जगदीशपुर पुलिस ने एक नामजद मामला दर्ज कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों के धर-पकड़ कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।हालांकि पुलिस ने तत्काल इस मामले में कुछ भी कहने से इन्कार कर रही है। 
बाईट/-परिजन्(मृतक)

Join us on:

Leave a Comment