नकली पूजा सामग्रीयों का करें बहिष्कार – अखंड भारत पुरोहित महासभा!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

आज दिनांक 18 मार्च 2023 को श्रीराम जानकी मंदिर साहू पोखर मंदिर परिसर में अखंड भारत पुरोहित महासभा के द्वारा सामूहिक बैठक किया गया
इस बैठक की अध्यक्षता आचार्य सुनील कुमार मिश्र ने किया
विषय था पूजा पाठ में नकली सामग्री का बहिष्कार आपको बताते चलें कि आज हमारे समाज में बहुत से ऐसे पूजन सामग्री हैं जो की नकली है और लोग जानकारी के अभाव में पूजा पाठ में धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं
नकली पूजन सामग्री प्रयोग करने पर घर में तरह-तरह के क्लेश उपद्रव अनहोनी की आशंका भी होती है इस कारण नकली सामग्री का आप सभी सनातनी भाइयों बहनों इस का प्रयोग न करें
बंद डिब्बा घी, अगरबत्ती, तिल तेल रोली चंदन इत्यादि पदार्थ बाजार में नकली धड़ल्ले से बिक रहे हैं और हमारे समाज के लोग भी बिना पूछे बिना जाने इसका प्रयोग भी जोरों से कर रहे हैं इस वजह से पूजा करने पर भी पूर्ण फल की प्राप्ति नहीं हो पाती
वही महासभा के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक ने कहा कि
हर घर में आज के दौर में क्लेश का माहौल बना हुआ हैं
कारण नकली पूजन सामग्री का प्रयोग
अतः महासभा के द्वारा निर्णय लिया गया कि हम सभी आचार्य पंडित पुरोहित पूजन सामग्री लिस्ट में इस नकली सामान का स्थान नहीं देंगे साथ ही साथ प्रत्येक यजमान को इस नकली सामान के दुष्परिणाम से भी अवगत कराएंगे एवं नकली सामग्री का पूर्ण विरोध जारी रहेगा एवं
नकली पूजन सामग्री बनाने वाली कंपनियों पर भी हमलोग करवाई करेंगे
मौके पर शामिल हुए महासभा सचिव आचार्य संजय तिवारी
महासभा संयोजक महंत राम बालक भारती, कोषाध्यक्ष आचार्य अमित तिवारी आचार्य दिवाकर झा, मीडिया प्रभारी प्रिय रंजन मिश्र पंडित रमेश झा
शुभनारायण शुभंकर सेवइत यदुनंदन , पंडित अरुण झा, पंडित रितेश झा आदि मौजूद रहे

Join us on:

Leave a Comment