भोजपुर में आहर में डूबने से युवक की मौत!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में आज सुबह उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक गांव के हैं युवक की मौत आहार में डूबने से हो गई। मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव की है जहां पर 21 वर्षीय जितेंद्र राम नामक युवक आज सुबह घर से शौच के लिए निकला था उसी दौरान पैर फिसल जाने से आहार में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल लाया और परिजनों के बयान पर उदवंतनगर थाना में एक मामला दर्ज कर लिया घटना के बाद परिवार में हाहाकार मची हुई है। 
बाईट/-चौकीदार(उदवंतनगर थाना) 

Join us on:

Leave a Comment