विभिन्न मांगो को लेकर जेपी आंदोलनकारियों ने दिया मौन धरना

SHARE:

आकाश कुमार की रिपोर्ट :-

विभिन्न मांगो को लेकर जेपी आंदोलनकारियों ने शुक्रवार को शहर के आर एन शॉ चौक स्थित शहीद अजीत सरकार स्मारक स्थल पर
मौन धरना दिया। इसमें जिले के लगभग 300 जेपी आंदोलनकारी
शामिल रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन धमदाहा के पूर्व विधायक नारायण सिंह यादव ने किया। जेपी आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी, जयप्रकाश जयप्रकाश आंदोलन के आंदोलनकारियों को राज्य सम्मान पेंशन योजना में शामिल किए जैसी मांगे शामिल रही।

मौन धरना कार्यक्रम में सभा की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि सरकार के उदासीन रवैया के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी नहीं की गई है जबकि अन्य राज्य सरकारों द्वारा द्वारा इसकी राशि में वर्षो पहले ही बढ़ोतरी कर दी गई। बिहार सरकार के गृह विभाग विशेष शाखा में अध्यक्ष का पद सुशील मोदी के बाद आज तक रिक्त है। इसपर समाजसेवी व धमदाहा विधानसभा के पूर्व विधायक सूर्य नारायण यादव को पद का दायित्व दिया जाए ताकि जेपी सेनानी सम्मान योजना के आंदोलनकारी सदस्य कैबिनेट निर्णय के तहत शीघ्र सम्मानित हो सके।

महामंत्री दिलीप अमवष्ट ने कहा कि जेपी सेनानी जो जेल में निरूद्ध रहे उन्हें 5000 मासिक पेंशन तय की गई थी। इसे जिस प्रकार सरकार ने बढ़ाकर 10000 से 15000 रुपए प्रतिमाह कर दिया। उसी तर्ज पर वर्तमान में मिलने वाली 400 प्रति माह की पेंशन के बदले 3000 किया जाना चाहिए।

आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष प्रेम किशोर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अगर सरकार जेपी आंदोलनकारी की मांग पूरा नहीं करेगी।
तो वे आगे इस आंदोलन को व्यापक रूप देंगे। मौन धरना कार्यक्रम में पूर्णिया जिला के सभी प्रखंडों के आंदोलनकारी शामिल रहे।

Join us on:

Leave a Comment