आकाश कुमार की रिपोर्ट :-
पूर्णिया दौरे के दूसरे दिन पूर्णिया विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को ज्ञापन देने पहुंचे। हालांकि प्रोटोकॉल के तहत ज्ञापन दिए जाने से रोके जाने को लेकर छात्र राजद नाराज दिखा। छात्र राजद ने आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय आने पर एबीवीपी के छात्र नेताओं को राज्यपाल से मुलाकात का समय मिल गया। मगर छात्र राजद हो या छात्र जाप अपनी मांगों से जुड़े ज्ञापन सौंपने की बात कही जाने पर सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देकर उन्हें टाल दिया गया।

राजद के छात्र नेता अंकुर यादव ने कहा कि वे विश्वविद्यालय में फैले शैक्षणिक अराजकता और विश्वविद्यालय भवन निर्माण में हुए भ्रष्टाचार से राज्यपाल को अवगत कराना चाहते थे। इसके साथ ही उनके कई और मांगे थी जिससे वे राज्यपाल को अवगत कराना चाहते थे, मगर अफसोस एबीवीपी के अलावा किसी भी छात्र संगठन को राज्यपाल से मुलाकात करने का समय नहीं मिला। छात्र राजद, छात्र जदयू ,छात्र जाप और छात्र संगठन एनएसयूआई इंतेजार करते रहे, आखिर में उन्हें सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला दिया गया। और उन्हें मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने से रोक दिया गया।




