स्वास्थ्य विभाग में हजारों करोड़ का घोटाला, RTI एक्टिविस्ट त्रिभुवन प्रसाद यादव का दावा!

SHARE:

लोकेशन: पटना
रिपोर्टर: अमित कुमार

एंबुलेंस निविदा घोटाला, दवा घोटाला और निविदा घोटाला से चर्चित बीएमएसआईसीएल का मुख्यालय स्वास्थ्य भवन बना भ्रष्टाचार का अड्डा

एंबुलेंस निविदा घोटाला, दवा घोटाला और निविदा घोटाला से चर्चित बीएमएसआईसीएल द्वारा पिछले दस वर्षो से निविदा में घोटाला, उपकरण खरीदगी में घोटाला, दवा खारीदगी में घोटाला और स्वास्थ्य भवन निर्माण में घोटाला के साथ साथ और भी कई घोटाले किए जा रहे है। डिजिटलाइजेशन, लॉन्ड्री और एंबुलेंस घोटाले में देशी निर्माता टाटा को बाहर का रास्ता दिखाकर फोर्स कंपनी से 1000 एंबुलेंस लिया गया और इसमें करोड़ों का घोटाला किया गया। आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बिहार प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद यादव ने पहले भी बीएमएसआईसीएल के प्रबंधक और महाप्रधांक के निलंबन की मांग को लेकर इनका पुतला दहन किया है। आज त्रिभुवन प्रसाद यादव ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बिहार की जनता को जागरूक करने की कोशिश की। बिहार के भविष्य निर्माता युवाओं से भ्रष्टाचार के इस चेन को तोड़ने का आग्रह भी इस नुक्कड़ नाटक के जरिए किया गया। त्रिभुवन प्रसाद यादव ने कहा कि बीएमएसआईसीएल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के हर कार्य में करोड़ों रुपए की रिश्वत खोरी कर भ्रष्टाचार किया गया है और इसकी जांच होनी चाहिए और त्रिभुवन प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री से आग्रह भी किया की ऐसे रिश्वत खोरी भ्रष्टाचार वाले कार्य की जांच की जाए और जांच के केंद्रीय जांच एजेंसी की अनुसंसा भी की जाए।

Join us on:

Leave a Comment