रवि शंकर शर्मा :-
बाढ़- दानापुर मंडल रेल के बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार की संध्या 5:00 बजे के आसपास पटना हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन के रिजर्वेशन कंपार्टमेंट में कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा रेल यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की गई पटना में ट्रेन पर सवार होने के दौरान कुछ असामाजिक तत्व के लोग सुरक्षित सीट पर बैठ गए जब यात्री अपना सीट खोजते हुए पहुंचा तो उसे हटने के लिए बोला तो रिजर्वेशन वाले यात्रियों से कहासुनी हो गई जिसके बाद बदमाशों ने धमकी देने के साथ-साथ ट्रेन से नीचे फेंकने की बात कहते हुए आगे के स्टेशनों में मारपीट करने की बात कही घटना से घबराए रेल यात्री ने 139 नंबर पर डायल करते हुए इसकी कंप्लेंट लिखा दी जिसके बाद अगले स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने आकर उनकी शिकायत पर पहुंचा लेकिन लेकिन बाढ़ स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद करीब आधा दर्जन बदमाशों ने सीट पर बैठे यात्रियों के साथ बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दिया विरोध करने वाले यात्रियों को भी जमकर पीटा लोग लात घुसा और बेल्ट से लोगों की पिटाई की इतना ही नहीं महिलाओं को भी नहीं बख्शा जिसके बाद पीड़ित यात्री ने इसकी सूचना रेल पुलिस को दी तब तक ट्रेन बाढ़ से खुल चुकी थी घटना की जानकारी मिलते ही पटना पूर्वी जोन के रेल डीएसपी फिरोज आलम बाढ़ और मोकामा स्टेशन पर पहुंच गए मामले की छानबीन करना शुरू कर दिया है रेल डीएसपी का कहना है कि किसी भी हालत में फोटो और वीडियो में दिखने वाले बदमाशों कि हर हालत में गिरफ्तारी होगी अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तत्काल में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले का अनुसंधान खुद डीएसपी फिरोज आलम कर रहे हैं आप वीडियो में देख सकते हैं कि असामाजिक तत्व के लोग किस तरह से लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं वही मामले को लेकर रेल डीएसपी फिरोज आलम ने संज्ञान लेना शुरू कर दिया है/

वाइट– मोहम्मद फिरोज आलम रेल डीएसपी पूर्वी जोन दानापुर रेल मंडल




