ऋषिकेश की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन अपने निजी कार्यक्रम को लेकर नूरसराय प्रखंड पहुंचे,जहां उन्होंने नदियोंना गांव स्थित पटेल एग्रो प्लांट में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उसके बाद अरामा गांव में बने एथेनॉल फैक्ट्री का भी कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया। गौरतलब है कि पूर्व उद्योग मंत्री के द्वारा ही इस एथेनॉल फैक्ट्री का शिलान्यास किया था उसी के निरीक्षण करने को लेकर तथा नाल फैक्ट्री कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान लालू परिवार को सीबीआई ईडी के द्वारा मिली जमानत को लेकर मीडिया के द्वारा पूछे गए सवालों पर पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में अपराध चरम सीमा पर है, लगातार हो रही है सरकार के द्वारा इस पर रोक लगाना चाहिए हालांकि उन्होंने लालू परिवार को नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई कोर्ट के द्वारा बेल दिए जाने पर कहा कि मामला न्यायालय में लंबित है मुकदमा चल रहा है उन्हें जमानत दिया गया है, हालांकि उन्होंने लड्डू बांटने के प्रकरण पर कुछ भी बोलने से परहेज किया।
बाइट। शाहनवाज हुसैन पूर्व मंत्री
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




