शीतला अष्टमी: पर शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, मांगी सुख-समृद्धि की कामना!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

शीतला अष्टमी को लेकर शहर के प्रसिद्ध शीतला मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ है। खासकर महिला श्रद्धालुओं में शीतला अष्टमी को लेकर खासा उत्साह है। बेलौरी स्थित प्राचीन शीतला माता मन्दिर और लालगंज स्थित माता शीतला मंदिर में भक्तों का तांता लगा है। धूमधाम से माता शीतला की पूजा अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व की भांति ही विशाल मेले का भी आयोजन किया गया है।

श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़कर माता शीतला की पूजा अर्चना के लिए बेलौरी और लालगंज पहुंच चुकी है। शीतला पूजा को लेकर जुटी अपार भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं मेला प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सहायता के लिए कार्यालय भी खोले गए हैं।

जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लालगंज के माता शीतला मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ है। बिलौरी स्थित माता शीतला दरबार भी दुल्हन की तरह सजा है। शीतला अष्टमी को हर वर्ष की तरह बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा है। मंदिर के पंडित ने बताया कि इस दिन का विशेष महत्व होता है। शीतला अष्टमी पर माता शीतला की पूजा -अर्चना से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। वहीं मनोकामना पूर्ण होने पर भक्तों द्वारा कबूतर छोड़ने और पशु दान की परंपरा है। मंदिर में ऐसे श्रद्धालुओं की भी काफी भीड़ देखी जा रही है।

लालगंज स्थित पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर कमिटी के सदस्य मुस्तैदी से कार्यशील हैं। पूजा के उपरान्त अपराह्न 2 से 6 बजे शाम तक खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment