मोकामा-अवैध वसूली के आरोपों को बीडीओ ने बताया निराधार! वहीं विकास मित्र मधुमिता का जिला पार्षद पर सनसनीखेज आरोप!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा प्रखंड के बरहपुर पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने कल एसडीएम के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा था, जिसमें बरहपुर पंचायत की विकास मित्र मधुमिता व उनके पति तथा मोकामा बीडीओ मनोज कुमार पर आवास योजनाओं में वित्तीय अनियमितता का गंभीर लिखित आरोप समर्पित किया था!
दरअसल समाधान यात्रा के दौरान बरहपुर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से आवास योजनाओं में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी, जिसकी जाँच का जिम्मा एसडीएम कुंदन कुमार को दिया गया था, एसडीएम के नोटिस पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थि हुये और अपना पक्ष रखा था!

मनोज कुमार, बीडीओ मोकामा


इसी आरोप के तहत आज मोकामा बीडीओ ने सारे आरोपों को निराधार बताया और कहा की सरकार की आवास योजनाओं में इतनी पारदर्शिता है की इसमें भ्रष्टाचार की कोई गुंजाईश ही नहीं है!
बरहपुर में 68 लोगों की प्रथम सूची में में 65 मकान बन भी चुके हैँ, मेरे ऊपर आरोप निराधार हैँ!
वहीं विकास मित्र मधुमिता कुमारी ने जिला पार्षद हिमांशु पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा की मेरी उनसे निजी दुश्मनी है, जिस कारण वे अनाप शनाप आरोप लगा रहे हैँ!
वे कहते हैँ मै जिला पार्षद हुँ मेरे साथ पटना चलो तुम्हें बड़ा आदमी बना दूंगा! मधुमिता के इस सनसनीखेज आरोप के बाद इस मामले के तुल पकड़ने की संभावनाएं और बढ़ गई हैँ!

मधुमिता पति सुनील के साथ


इसी सबके बीच दर्जनों महिलायें बीडीओ के समक्ष पहुँच गई जिनसे बीडीओ मनोज कुमार ने पूछा की क्या आपसे किसी ने पैसे लिये हैँ, उपस्थित महिलाओं ने जबाब ना में दिया, बीडीओ ने कहा अगर कोई पैसे की माँग करे तो तुरंत मेरे पास शिकायत लेकर आएं!
बहरहाल एक पक्ष भ्रष्टाचार हुआ है ये साबित करने में लगा है तो दूसरा पक्ष कोई अवैध उगाही नहीं हुई ये साबित करने में!
हालाँकि इस मामले की जाँच एसडीएम कुंदन कुमार खुद कर रहे हैँ जिसका परिणाम देखना दिलचस्प होगा!

बरहपुर की महिलाओं से वार्ता करते बीडीओ मनोज कुमार

Byte :- मनोज कुमार,BDO मोकामा
Byte:- मधुमिता कुमारी, विकास मित्र, बरहपुर

Join us on:

Leave a Comment