लखीसराय- हार्डकोर नक्सली बजरंग कोड़ा बांका के बेलहर से गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट :-संतोष कुमार पाण्डेय

:- लखीसराय जिला से पिछले 4 वर्षो से फरार हार्डकोर नक्सली बजरंग कोड़ा को लखीसराय पुलिस ने बांका जिले के बेलहर से गिरफ्तार किया गया।इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया की बजरंगी कोड़ा पिछले 4 वर्षों से फरार चल रहा था।जिसकी गुप्त सूचना मिलते ही अभियान एसपी मोतीलाल के नेतृत्व में तुरंत छापेमारी दल का गठन किया गया।जिसमें बीएसएफ के जवान, एसटीएफ,जमालपुर तथा बांका पुलिस को सामिल किया गया। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने आगे बताया की बजरंगी कोड़ा लखीसराय जिले के कानिमोह गांव निवासी स्वर्गीय विदेशी कोड़ा का पुत्र है।जो नक्सली कमांडर प्रवेश दा के संगठन का सक्रिय सदस्य है।जिस पर पुलिस फायरिंग,गाली गलौज, ट्रक को आग के हवाले करने,पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग, अपहरण जैसे कई मामले बिभिन्न थानों में दर्ज हैं।

बाइट :-पंकज कुमार SP लखीसराय

Join us on:

Leave a Comment