कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर में मानवता एक बार फिर हुई शर्मसार, अपने ही बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, भभुआ से गिरफ्तार
कैमूर जिले के एक गांव में एक बार फिर मानवता शर्मसार हो गई है। जहाँ एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कैमूर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी पिता को भभुआ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने उसका इतिहास खंगाला। तो पाया कि उस आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज है और उसमें जेल जा चुका है। आरोपी पिता के खिलाफ रेप जैसे दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। है। पुलिस ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किए गए पिता को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बता दे कि कैमूर जिले के एक गांव में एक पिता ने अपनी बेटी को भांग खिलाकर बेहोश कर दिया। बेहोश करने के बाद कलयुगी पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वही सोमवार की सुबह जब पीड़िता को होश आया। तो छत पर चढ़कर आसपास के लोगों को बुलाया। क्योंकि उसका पिता बाहर से ताला बंद कर कर चला गया था। इधर आसपास लोग किसी तरह लड़की के पास पहुंचे इस दौरान लड़की ने सारी बात बताई इसके बाद लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता के बयान पर उसके पिता को भभुआ से गिरफ्तार कर लिया गया।




