ब्रजेश दुबे :-
कैमूर। सोमवार से कैमूर जिले के वर्ग एक से आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का शुभारंभ कर दिया गया। यह परीक्षा शिक्षा विभाग द्वारा पूरी तैयारी के साथ शुरू किया गया है। सोमवार को कैमूर जिले के 1202 सरकारी विद्यालयों में शुरू हुए वार्षिक परीक्षा में 283496 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। शिक्षा विभाग से मिले आंकड़े के अनुसार वार्षिक परीक्षा में सरकारी स्कूल के वर्ग एक में 28031 बच्चे शामिल हो रहे है। इसी तरह वर्ग दो में 37363, वर्ग तीन में 39222, वर्ग चार में 39588, वर्ग पांच में 37760, वर्ग छह में 31430, वर्ग सात में 34153 एवं वर्ग आठ में 35952 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे है। वार्षिक परीक्षा शुरू होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सरकारी विद्यालय में पहुंचकर परीक्षा की स्थिति का जायजा लिया गया और परीक्षा को संपन्न कराने के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए। बता दें कि कैमूर जिले के बाद से 1202 विद्यालयों में वर्ग एक से आठवीं तक के कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच वार्षिक परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा पूरी तैयारी कर लिया गया है। सभी सरकारी विद्यालयों में बीआरसी और सियासी के माध्यम से क्वेश्चन पेपर और उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दिया गया है। पूरी तैयारी होने के बाद सोमवार को कैमूर जिले में वर्ग एक से आठवीं तक के सरकारी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा का शुभारंभ कर दिया गया।




