एक साल पहले बेटी को जहर खिलाकर मार डाला अब बेटे को घर से बुलाकर मौत के घाट उतारा!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी अब भी फरार

भागलपुर के औद्योगिक थानाक्षेत्र के मीराचक में गुरुवार की देर रात 21 वर्षीय अक्षय कुमार की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वारदात को गुरुवार की बीती देर रात में अंजाम दिया गया। स्वजनों ने अक्षय को खून से लथपथ मायागंज अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने अक्षय कुमार को मृत घोषित कर दिया।

मां रंजू देवी व भाई राजन ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले भाई के फोन पर किसी ने मिलने के लिए मीराचक सरकारी स्कूल के पास बुलाया था। उसके बाद भाई घर से अकेले निकल गया था। थोड़ी देर बाद पता चला कि भाई अक्षय कुमार को किसी ने मारकर लहूलुहान कर दिया है। मौके पर पहुंच कर किसी तरह उसे मायागंज अस्पताल उपचार के लिए लाया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्वजनों ने बताया कि दो साल पहले अक्षय जेल से बाहर आया था। मीराचक के कुछ लोगों का नाम लेते हुए बताया कि उनलोगों ने ही भाई को पुरानी दुश्मनी में मौत के घाट उतार दिया है। मां रंजू देवी ने बताया कि घर के बगल के रहने वाले कुछ लोग बेटा से पुरानी दुश्मनी पाल कर रखा था। हालांकि उनलोगों से मेल करने के लिए थाना में आवेदन देने की बात बेटा कर रहा था।

मां ने बताया कि एक साल पहले बेटी को भी किसी ने जहर खिलाकर मार डाला था। संजू देवी ने मीराचक के कुछ लोग का नाम लेते हुए कहा कि बेटा की हत्या उनलोगों ने किया है। वहीं मृतक के भाई ने कहा हारो मंडल गोपली मंडल मुनीलाल मंडल को पुलिस ने पकड़ लिया है और मुख्य आरोपी सनीचर मंडल अभी भी फरार है।

घटना के बाद से मां, चाची व भाई का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद से मीराचक में दशहत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गयी है। औद्योगिक थानाध्यक्ष कौशल भारती ने सन्देह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Join us on:

Leave a Comment