तेज प्रताप यादव ने कन्हैया बनकर खेली लट्ठमार होली, बांसुरी भी बजाई

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

वीडियो कॉलिंग कर पिता लालू को दिखाई अपनी होली, मीडिया से बात कराई
सोशल मीडिया पर विडियो देख यूजर्स बोल उठे-वाह, तेज

पटना : अपने ठेठ अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे लाल और बिहार के पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव होली पर कृष्ण-कन्हैया के रंग में रंगे नजर आए। मोरपंख मुकुट पहने तेजप्रताप ने कृष्ण की वेशभूषा धारण किया और बांसुरी भी बजाई। उन्होंने अपने पटना आवास पर समर्थकों के साथ जमकर होली खेली। सबसे पहले पर्यावरण मंत्री ने वीडियो कॉल पर अपने पिता लालू यादव से बातचीत की और पिता को होली की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने लालू यादव को दिखाया कि वे कैसे अपने समर्थकों के साथ होली खेल रहे हैं। तेजप्रताप के साथ मौजूद समर्थकों ने भी लालू यादव को होली की शुभकमनाएं दी। उन्होंने मीडिया से भी वीडियो कॉल के जरिए लालू यादव की बात कराई। तेज प्रताप अपने भाई, मां और बहन को फोन मिला कर और वीडियो कॉल पर बधाई संदेश दे रहे थे। जब वे अपनी मां को बधाई संदेश दे रहे थे तब राबड़ी देवी ने उन्हें भोजपुरी में कहा-होली अच्छे से खेलो और किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। तेजप्रताप यादव ने होली खेलने के लिए वृंदावन से कलाकारों को बुलाया था, जिनके साथ उन्होंने लट्ठमार होली खेली। इससे पहले, उन्होंने ट्वीट कर लट्ठमार होली खेलने के लिए सभी को न्योता दिया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रत्येक साल की तरह होली महापर्व के अंतर्गत लट्ठमार होली का आयोजन 8 मार्च 2023 को तीन स्ट्रैंड रोड पटना में मनाया जा रहा है। इस साल ब्रज की होली की तरह ही यहां पर लट्ठ मार होली खेली जाएगी।' बता दें कि लालू यादव अपनी होली के लिए बेहद चर्चित रहे हैं। उनकी 'कुर्ता फाड़' होली तो सभी आज भी याद करते है। लेकिन, पिछले दिनों किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वे दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के साथ रह रहे हैं।

यूजर ने लिखा-सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता
एक यूजर ने लिखा कि अब आपको बिहार का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। @puspraj यूजर ने लिखा कि तेज भैया दिल से सच्चे हैं, यही कारण है कि हम उनका खूब समर्थन करते हैं। एक यूजर ने लिखा कि लालू प्रसाद यादव की कमी तो सभी को खल रही होगी लेकिन ये तेजू भैया किसी की कमी महसूस नहीं होने देते। अजीत नाम के यूजर ने लिखा कि यही कारण है कि हम तेज भैया को खूब पसंद करते हैं।
तेज प्रताप में लालू यादव वाले कुछ गुण तो हैं
एक यूजर ने लिखा कि बाक़ी सब तो ठीक है लेकिन तेज प्रताप यादव जी बांसूरी बहुत अच्छा बजाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि लालू यादव जी अपने आवास पर भी मजेदार होली खेलते थे, अब उनके बड़े बेटे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, हां ये बात तो अलग है कि तेज प्रताप में लालू यादव वाले कुछ गुण तो हैं लेकिन तेजू भैया का अपना अलग ही स्टाइल है और हर बार अपने स्टाइल से लोगों को चौंका देते हैं।

लालू से मीडिया की वीडियो कॉल के जरिए बात कराई

Join us on:

Leave a Comment