रिपोर्ट अनमोल कुमार
प्रदेश अध्यक्ष डा. जायसवाल ने जारी की नई सूची
पटना : 2024 का लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी जी जान से जुट गई है। इस कड़ी में बिहार भाजपा ने सभी जिलों के कार्यकारिणी में बड़ी फेरबदल की है। पार्टी की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश के सभी 45 सांगठनिक जिलों के लिए नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

माना जा रहा है कि यह फेरबदल पार्टी हमें चल रहे पार्टी कार्यकर्ता के मनमुटाव को दूर करने के लिए किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सभी नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की सूची लगभग दो महीने पहले ही तैयार कर लिए थे, लेकिन कुछ अंतर्विरोध के कारण से इसे रोक लिया गया था। आखिरकार, होली की अगले दिन यह सूची जारी कर दी गई। यह सूची प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने जारी की है।

जारी लिस्ट के अनुसार पटना ग्रामीण की जिम्मेदारी धर्मेंद्र कुमार को दी गई है। वहीं बाढ़ से अरुण कुमार, गया से प्रेम प्रकाश चिंटू, भागलपुर से संतोष साह और मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।





