ऋषिकेश की रिपोर्ट
-भले ही रहुईं नगर पंचायत में चुनाव संपन्न हो गया है लेकिन चुनावी रंजिश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि होली के दिन देर शाम रहुई थाना क्षेत्र के पुलपर इलाके में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में कई राउंड गोलियां चली। वही इस घटना को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। गौरतलब है कि वर्तमान मुख्य पार्षद रिंकी कुमारी के प्रतिनिधि अलबेला राय के ऊपर पूर्व मुख्य पार्षद प्रत्याशी आँचल कुमारी के प्रतिनिधि संटू यादव के द्वारा चुनावी रंजिश में गोली चलाई गई है।जिसमे अलबेला राय बाल-बाल बच गए। अलबेला राय ने बताया कि करोड़ों रुपया चुनाव में खर्च करने के बावजूद चुनाव में जनता ने उन्हें नकार दिया और हमें जीत का सहारा पहनाया है इसी जीत पर विपक्षी खेमा काफी नाराज है और लगातार चुनावी खुन्नस में गोलीबारी घटना को अंजाम दे देता है। वहीं दूसरी ओर पूर्व प्रत्याशी आंचल कुमारी प्रतिनिधि संटू यादव ने कहा कि अलबेला राय चुनाव में जीतने के बाद अखंड राज चाहता है चुनाव जीतने के बाद इनके द्वारा एक गिरोह बनाकर नगर पंचायत में राज करना चाहता है। अलबेला राय के द्वारा संटू यादव के साथ भतीजे के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया और उसके घर पर चढ़कर गोलीबारी की। फिलहाल पुलिस ऐतियातन तौर पर घटनास्थल पर कैंप कर रही है।
बाइट।संटू यादव पूर्व प्रत्याशी प्रतिनिधि
बाइट।अलबेला राय मुख्य पार्षद पति
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




