ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
होली से पहले अपराधी ने मारी गोली किया लूटपाट
बिहार के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के रंगीला चौक के पास बेखौफ अपराधियों ने बाइक लूटने के क्रम में मंगलवार की रात एक युवक को गोली मार दिया। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर घटनास्थल पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है एवं घायल युवक के परिजनों से पूछताछ कर रही हैं।
बताया गया है कि घायल युवक हाजीपुर मरई निवासी प्रमोद सिंह का 22 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार बताया गया है जो कि सेंदुआरी के कुँवारी चौक से अपने कपड़ा की दुकान बंद कर मरई घर लौट रहा था इसी दौरान रंगीला चौक के समीप हथियारबंद अपराधियों ने उसे लूटने का प्रयास किया था हालांकि कपड़ा दुकानदार के द्वारा लूटने से विरोध किया तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दिया जब युवक जमीन पर गिर पड़ा तो उसकी बाइक और मोबाइल लूटकर अपराधी मौके से फरार हो गया। इधर शोरगुल होने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और युवक को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने के पुलिस अधिकारी मौके से पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। वही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रही है। घायल कपड़ा व्यवसाई के परिजनों से पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। कपड़ा व्यवसाई शुभम कुमार को पेट में गोली लगी है। घायल युवक को सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। युवक की स्थिति चिंताजनक बताई गई है।




