बिहार दैनिक यात्री संघ शाखा मननपुर का 133 वाँ दिन वर्चुअल अनिश्चितकालीन धरना जारी!

SHARE:

सुजीत के साथ रूपेश

बिहार दैनिक यात्री संघ शाखा मननपुर का रेलवे स्टेशन संग अन्य गाव के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर 133 वॉ दिन वर्चुअल अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखा गया। यात्री संघ शाखा मननपुर ने कहा कि रेलवे यात्रियों की सुविधा उपलब्ध कराने में आज तक नाकाम रही है । बिहार सरकार जैसे ही लॉकडाउन समाप्त करेंगी वैसे ही बिहार दैनिक यात्री संघ शाखा आंदोलन को और तेज करेगी। यात्री संघ शाखा मननपुर एवं पूर्वी जोन के सचिव विनय कुमार सिन्हा ने कहा कि रेलवे बोर्ड मननपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा उपलब्ध कराने में पारदर्शिता नहीं बरतेंगी, या उपलब्ध नहीं कराती है तब कड़ी संघर्ष के साथ जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा । यात्री संघ शाखा मननपुर के सचिव ने कहा कि 02351/02352 राजेन्द्र नगर टर्मिनल हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अतिआवश्यक है। साथ ही 16 जोड़ी शेड्यूल ट्रेनों का परिचालन एवं ठहराव रेलवे को सुनिश्चित करना होगा अन्यथा मांग पुरी होने तक बिहार दैनिक यात्री संघ शाखा मननपुर का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान वर्चुअल धरना में
संजय महाराज, निवास वर्णवाल, परशुराम यादव, महेंद्र यादव, दिलीप साव, प्रदेश अध्यक्ष श्री बी पी शर्मा फुलबारी शरीफ, प्रदेश महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, पंकज कुमार, राजेन्द्र प्रसाद कुर्मी, संजय रजक, प्रताप पासवान जय प्रकाश पासवान, नंदकिशोर, रामस्नेही पासवान, मिथलेश पासवान, शशिभूषण सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें