आकाश कुमार
पूर्णिया
हर वर्ष बाढ के कारण हजारो लोग बेघर हो जाते हैं। सैलाब के सितम से जान – माल का भारी नुकसान होता है। सैंकडो एकड जमीन कटाव की भेंट चढ जाते हैं। बिहार के पूर्णिया के बायसी प्रखंड के श्रीपुर मलाह टोली पंचायत के कालू मस्तान टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय पर अब कटाव का खतरा मंडरा रहा है। महानंदा नदी किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय पर कटाव का खतरा मंडराने के कारण बाढ़ के कारण करीब 500 बच्चों के भविष्य पर खतरा उत्पन्न हो गया है।
दरअसल बायसी प्रखंड के श्रीपुर मलाह टोली पंचायत के कालू मस्तान टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के आसपास कई मकान भी हैं। अब स्कूल और मकान महानंदा नदी के कटाव की जद में हैं।
हैरत की बात है कि हर साल बाढ के समय कटाव से बचने के लिए और कटाव को रोकने के लिए कवायद शुरू हो जाती है। राहत और कटाव को रोकने के लिए सरकार हर साल करोडो रुपए खर्च करती है। फिर भी समस्या जस की तस है।
स्थानीय कहते हैं कि नदी में बाढ तो नहीं आई है लेकिन कटाव होने लगा है। कटाव इतने तेजी से हो रहा है कि नदी का धार अब स्कूल के दिवाल तक पहुंच गया है। ग्रामीणो की मानें तो यदी समय पर कटाव निरोधी कार्य नहीं किया गया, तो पूरे स्कूल के साथ कई घर नदी में विलीन हो जाएगा। कटाव तेजी से हो रहा है। जिससे ग्रामीणों की निंदें उड गई है। ग्रामीणो ने बताया कि अधिकारियो को इसकी सूचना दे दी गई है। लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी जायजा लेने नहीं पहुंचे हैं।
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि स्कूल में 9 शिक्षक और करीब 500 छात्र हैं। स्कूल के आसपास कई घर भी है। महानंदा नदी का कटाव तेजी से हो रहा है। यदि समय पर कटाव निरोधी कार्य नहीं किया गया तो पूरे स्कूल नदी में विलीन हो जाएगा। जिससे छात्रो के भविष्य पर भी खतरा मंडरा रहा है।
वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ रजकक्यूक्यूटी1क्यूक्यूटी ने कहा कि आपके जरिए मामला संज्ञान में आया है। महानंदा कटाव को लेकर स्थलगत निरिक्षण किया जाएगा और बच्चों की शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। वहीं बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसे लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
संबंधित विजुअल बाइट सेंड




