पुलिस ने महिला का अधजला शरीर किया बरामद!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

लाश को पोस्टमार्टम के लिए, भेजा गया सदर अस्पताल!

नगरनौसा थाना क्षेत्र के महानंपुर शाहपुर गांव से शुक्रवार के सबुह नगरनौसा पुलिस ने महिला का एक अधजला शव बरामद किया।घटना के सम्बंध में बताया में परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र सिंह का अपने भाई बृजमोहन सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा था।सुरेंद्र प्रसाद को दो पुत्री है।बड़ी पुत्री विभा देवी पिछले चार पांच दिनों से वह अपने मायके शाहपुर गांव आई हुई थी। विभा देवी अपने पिता की सेवा करने को लेकर अक्सर गांव आया करती थी।विभा देवी अपने परिवार के साथ पटना में रहती थी और अक्सर पांच – दस दिन में गांव आया करती थी।सुरेंद्र सिंह को सिर्फ़ पुत्री होने के कारण उनके भाई बृजमोहन सिंह का नजर सुरेंद्र सिंह के जमीन पर था।इसकी को लेकर कई बर्षों से दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार के रात्रि बृजमोहन सिंह व उसके पुत्र ने महिला को जिंदा जलाकर हत्या कर दिया। बरामद शव से तार व रस्सी बरामद हुई है,जिससे प्रतीत होता है कि मृतका को जलाने के पुर्व हाथ पैर रस्सी से बांधा गया हो।
शव को कंही अन्य जगह जलाया गया है और उसके बाद शव को पुलिस को चकमा देने को लेकर अन्य जगह रखा गया है,क्योंकि जिस जगह से शव बरामद हुआ है वही सूखा जलावन पड़ा है लेकिन सिर्फ़ शव जला हुआ है,अन्य कोई सामग्री नहीं जला हुआ है।इधर घटना की जनकारी मिलते ही नगरनौसा थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल बिहारशरीफ दिया और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें