आकाश कुमार
पूर्णिया
मेडिकल हब के नाम से मशहूर लाइन बाजार सूत्र एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने खूब बबाल काटा। परिजनों ने युवक की मौत का जिम्मेदार शहर में सक्रिय दलालों और अस्पताल प्रबंधन ठहराया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उन्हें गुमराह करने और रुपए ऐंठने का आरोप लगाया। वहीं हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। परिजनों को शांत कराने की पुलिसिया क्वायद जारी है।
वहीं मृतक की पहचान चंदन सिंह के रूप में हुई है। जो के नगर प्रखंड के अलीनगर गोखलपुर के वार्ड 9 के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक के चाचा धीरज सिंह ने बताया कि चंदन देर शाम भीषण
सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसके बाद आनन फानन में युवक को मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि यहां मौजूद दलाल उसे गुमराह कर लाइन बाजार चौक स्थित एस एन मैमोरियल अस्पताल ले आए।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां डॉक्टर बेहतर इलाज की बात कहकर गुमराह करते रहे। दोपहर तक वे मरीज मिलने का इंतेजार करते रहे। और अस्पताल प्रबंधन टालमटोल करता रहा। एकाएक देर शाम मरीज को रेफर करने की बात अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताई गई। जब परिजन मरीज को ले जाने लगे तो जबरन मरीज और उनके परिजन को इलाज की राशि अदा करने की बात कहकर रोक लिया गया।
परिजनों ने बताया कि उन्हें धमकी दी जाने लगी वे इलाज का खर्च नहीं देंगे तो उन्हे मरीज को ले जाने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने इलाज का खर्च भरा. जब वे मरीज से मिलने पहुंचे तो मरीज की मौत हो चुकी थी. उसके बाद मरीज के परिजन रोने बिलखने लगे. मौके का फायदा उठाकर अस्पताल के स्टाफ भाग निकले. मृतक की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया.
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. समूचे मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन और मृतक के परिजन से पूछताछ जारी है.





3 thoughts on “मशहूर निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर बवाल!”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/sl/register?ref=OMM3XK51
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.info/uk-UA/register-person?ref=XZNNWTW7
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY