बेगुसराय में लगातार तीसरा चौथे दिन जीडी कॉलेज में जारी रहा विद्यार्थी परिषद का धरना!

SHARE:

प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ

बेगूसराय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अनिश्चितकालीन धरना लगातार चौथे दिन कॉलेज में जारी रहा l विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता सवेरे से ही धरना स्थल पर मौजूद थे जिनके समर्थन में कई छात्र छात्रा अपना उपस्थिति दिए l धरना पर बैठे हुए विभाग संयोजक सोनू कुमार एवं जिला संयोजक पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि जिन मांगों को लेकर हम आंदोलनरत हैं वह मांग पिछले 5 वर्षों से कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन से की जा रही है एवं हमें लगातार आश्वासन मिलता रहा किंतु महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र हितों को ठेंगा दिखाते हुए अपना उल्लू सीधा करने में लगी हुई है l विद्यार्थी परिषद अब आर-पार की लड़ाई लड़ रही है जिसमें बेगूसराय के आम जनमानस को भी अपनी सहभागिता देनी चाहिए l इस बीच कॉलेज प्राचार्य एवं अन्य शिक्षक गण कई बार धरना स्थल पर बैठे हुए कार्यकर्ताओं को समझाने बुझाने एवं आश्वासन देने आए किंतु कार्यकर्ताओं ने उनकी एक ना सुनी l नगर मंत्री दिव्यम कुमार एवं कॉलेज अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने कहा कि महाविद्यालय के भवनों का प्रत्येक 6 महीना पर रंग रोगन किया जाता है किंतु बरसों से जर्जर अवस्था में पड़े ओल्ड हॉस्टल के जीर्णोद्धार के नाम पर प्राचार्य कन्नी कटा लेते हैं l महाविद्यालय परिसर में भी वर्ग कक्ष का घोर अभाव है किंतु उस ओर इनका ध्यान नहीं जाता l छात्र छात्राओं के लिए स्थाई साइकिल स्टैंड, ईलाइब्रेरी एवं छात्र कॉमन रूम की सुविधा नहीं है साथ ही पूर्व से संचालित कई कार्य आज तक अधूरे पड़े हैं l पुरुष प्रकोष्ठ एवं पश्चिमी द्वार अर्ध निर्मित अवस्था में है किंतु नामांकन के समय वसूले जा रहे राशि का दुरुपयोग अन्य कार्यों में किया जा रहा है l जिस पर प्राचार्य बात करना मुनासिब नहीं समझते हैं l धरना स्थल पर बैठे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विवेक कुमार एवं पिंटू कुमार ने कहा कि प्राचार्य का रवैया महाविद्यालय विकास के विरुद्ध है l आए दिन जी डी कॉलेज की लाइब्रेरी समय से 1 घंटे लेट खुलती है तथा छात्र-छात्राओं के लिए उचित सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई जाती किंतु लाइब्रेरी के कर्मी प्राचार्य की एक ना सुनते हैं एवं प्राचार्य इस स्थिति में भी नहीं रह गए हैं कि उनकी बातों का महाविद्यालय प्रशासन में कोई महत्व हो , ऐसी स्थिति में महाविद्यालय ऐसे प्राचार्य से मुक्ति चाहती है l कार्यकर्ता मोहित कुमार एवं अमन राज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर रही है और हमें शिक्षा क्षेत्र तथा छात्र हितों में संघर्ष करने वाले एकमात्र संगठन के रूप में जाना जाता है इसलिए हम लगातार आंदोलन पर डटे हैं l कृष्णा कुमार ने कहा कि आज के समय में अव्यवस्थित महाविद्यालय हमारे गौरव को ध्वस्त कर रही हैं जिसके लिए कॉलेज प्रशासन जिम्मेदार है l इसलिए विद्यार्थी परिषद आंदोलन का रास्ता अपना रही है और हम आश्वासन से कभी मानने वाले नहीं हैं l मौके पर कन्हैया ,सौरभ ,गुलशन, सनी ,रोहित ,प्रीति गीतांजलि ,शोभा सहित कई छात्र छात्रा आंदोलन पर डटे रहे l

Join us on:

3 thoughts on “बेगुसराय में लगातार तीसरा चौथे दिन जीडी कॉलेज में जारी रहा विद्यार्थी परिषद का धरना!”

Leave a Comment