अभिषेक कुमार की रिपोर्ट :-
भोजपुर जिले में चल रहा है अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार और भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव के संयुक्त अभियान में आज कोईलवर थाना इलाके से 40 ट्रकों पर कार्रवाई करते हुए ओवरलोडिंग की धारा लगाते हुए जप्त कर लिया ।वही 60 ट्रकों पर ऑन द स्पॉट फाइन भी किया । पिछले कई दिनों से भोजपुर जिले के कोईलवर से लेकर छपरा तक चल रहे बालू लदे वाहनों के कारण जाम की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार और एसपी भोजपुर प्रमोद कुमार यादव के साथ एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव और कई अन्य पदाधिकारियों ने कोईलवर थाना क्षेत्र के फोरलेन पर ओवरलोडिंग के खिलाफ एक अभियान चलाकर 40 लोगों को ओवरलोड पाते हुए जप्त कर लिया और 60 ट्रकों पर ऑन द स्पॉट फाइन भी किया ।इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। वहीं जिलाधिकारी भोजपुर राजकुमार ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई और भी थाना क्षेत्रों में की जा रही है शाम तक स्पष्ट हो पाएगा कि कितने ट्रकों पर साइन किया गया।
बाईट/-राजकुमार(जिलाधिकारी भोजपुर)





1 thought on “भोजपुर में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 ट्रक जब्त,60 पर ऑन स्पॉट फाइन!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.