रिपोर्ट – अमित कुमार
- नीतीश कुमार अगर पीएम पद के उम्मीदवार बने तो बीजेपी का रास्ता और आसान
- कुर्सी के लालच में जेपी, लोहिया, कर्पूरी के सिद्धांतों को नीतीश ने दिया तिलांजलि
पटना,
बिहार विधान सभा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पीएम पद के कंडिडेट बनने के लिए नीतीश कुमार कांग्रेस के आगे गिड़गिड़ा रहे हैं। जेपी, लोहिया व कर्पूरी के गैरकांग्रेसवाद के सिद्धांत को तिलांजलि देने वाले नीतीश कुमार को कुछ माह पहले कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने अपने दरवाजे से बैरंग वापस कर उन्हें उनकी औकात बता दी थी। एक ओर भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचारमुक्त भारत बनाने का अभियान चला रहा है तो नीतीश कुमार कांग्रेस व राजद जैसे भ्रष्टाचारियों की गोद में बैठकर भ्रष्टाचारयुक्त देश बनाने का तिकड़म कर रहे हैं।
श्री सिन्हा ने कहा कि अगर यूपीए राहुल गांधी के बजाय नीतीश कुमार को अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मान ले तो भाजपा दो तिहाई बहुमत से चुनाव जीत जाएगी। वैसे जदयू की हैसियत बिहार में अपने बूते सिंगल डिजिट की भी नहीं है। जिस राजद के भरोसे नीतीश कुमार झांसे की राजनीति कर रहे हैं, वैसे में बीजेपी का रास्ता और आसान ही गया है।
उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में अप्रसांगिक हो चुके नीतीश कुमार विश्वसनीयता के घोर संकट के दौर से गुजर रहे हैं। नीतीश कुमार से बिहार तो सम्भल नहीं रहा है भरष्टाचारी राजद के झाड़ पर चढ़ाने से पीएम का सपना देख रहे हैं, जिसकी दूर-दूर तक कोई वैकेन्सी ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि 2024 और 2025 में भाजपा बिहार की जनता को नीतीश कुमार से मुक्ति दिलाने का काम करेगी और बिहार में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। नीतीश कुमार जा अवसान अब करीब आ चुका है। बिहार की जनता मौकापरस्त विश्वासघाती नीतीश कुमार को अब कभी स्वीकार नहीं करेगी।





2 thoughts on “भाजपा भ्रष्टाचारमुक्त तो नीतीश कुमार भ्रष्टाचारयुक्त बिहार बनाने का कर रहे तिकड़म- विजय सिन्हा”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.