बेगुस्राय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना समेत पांच बदमाशों को चोरी की बाईक के साथ समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि तेघरा अनुमंडल क्षेत्र में हाल के दिनों में दो बाइक चोरी की घटना हुई थी जिसके बाद तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम के द्वारा समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में चोर गिरोह के सरगना अंकित कुमार को गिरफ्तार किया। अंकित कुमार की निशानदेही पर विद्यापति नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांव से इसके चार साथियों को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अंकित कुमार पर समस्तीपुर जिले में भी चोरी और लूट के मामले में जेल जा चुका है और यह अपना एक गिरोह तैयार कर समस्तीपुर और बेगूसराय के इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। दो बाइक की चोरी के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया जिसने छापेमारी कर चोर गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह की गिरफ्तारी से बेगूसराय से चोरी गए दो बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद इलाके में बाइक चोरी में काफी कमी आएगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार, एसपी बेगूसराय





4 thoughts on “बेगूसराय -वाहन चोर गिरोह धराया, चोरी की बाईक के साथ सरगना समेत 5 गिरफ्तार!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://accounts.binance.com/en-IN/register-person?ref=A80YTPZ1
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Halfway through I knew I would finish the post, and a stop at firstisnotequallast also held me through to the end, content that signals its quality early and then sustains it is content with real internal consistency and this site has clearly figured out how to maintain quality from opening sentence through to closing thought.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.