आकाश कुमार
पूर्णिया
पुलिस की समाज में अहम भूमिका है। समाज में शांति और सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस दिन-रात कार्य कर रही है। लिहाजा इस देखते 2023 का बिहार पुलिस दिवस पब्लिक को समर्पित किया गया है। डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने इसे ‘जन-जन की ओर बढ़ते कदम’ का नाम दिया है। इस अभियान के तहत 20 फरवरी से शुरू कर 26 फरवरी तक जन सहभागिता के लिए पुलिस की तरफ से बाइक रैली निकाली जाएगी और पुलिस कर्मी सीधे पब्लिक से मुखातिब होगी।
पूर्णिया के हेड क्वाटर डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस की ‘जन सहभागिता बाइक रैली’ शहरी क्षेत्र के हर वार्ड के साथ ही पूर्णिया जिले के सभी गांव में पुलिसकर्मी पहुंच रहे हैं। इस दरम्यान पुलिसकर्मी आम लोगों मिलकर सीधे बात कर रहे हैं। लोगों की समस्याओं को जान रहे हैं। पुलिस के प्रति आमलोगों की अपेक्षाओं को समझकर आम लोगों की बहुमूल्य सुझाव भी प्राप्त कर रहे हैं। आमलोगों की समस्याओं के निवारण के लिए पुलिस के सिस्टम के बारे में भी अवगत करा रहे हैं।
उन्होंने जिले की पब्लिक से भी बिहार पुलिस के इस अभियान में जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है, ताकि पुलिस आपकी और बेहतर सेवा कर सके। बिहार के डीजीपी के निर्देशानुसार जिले की पब्लिक से भी बिहार पुलिस के इस अभियान में जुड़ने और सहयोग करने की अपील की है, ताकि पुलिस आपकी और बेहतर सेवा कर सके।
गौरतलब हो कि बिहार के डीजीपी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा है कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए आप मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं। लेकिन, हम सभी को यह भी समझना होगा कि जहां एक तरफ अपराधियों को दौड़ाना जरूरी है। वहीं आम जन से जुड़ कर उनका विश्वास जीतना भी अति महत्वपूर्ण है।
उन्होंने वीडियो संदेश में बताया कि प्रत्येक साल 27 फरवरी को हम बिहार पुलिस दिवस मनाते हैं। इसको लेकर 2023 का बिहार पुलिस दिवस आमजन को समर्पित किया गया। कार्यक्रम को लेकर डीजीपी के निर्देशानुसार पूर्णिया पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है।
बाइट -हेड क्वाटर डीएसपी, पंकज कुमार





1 thought on “पूर्णिया: पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के आयोजन से कम होगी पब्लिक पुलिस की दूरी – डीएसपी!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.