मुजफ्फरपुर में पति और पत्नी के बीच चाकूबाजी, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट!

पहले पत्नी को चाकू से गोदा, फिर खुद को चाकू से गर्दन पर वार किया पति की मौत

मुजफ्फरपुर में एक सनकी पति ने पहले पत्नी पर चाकू से हमला किया। फिर अपने आप को गर्दन व सीने पर चाकू से गोद कर आत्महत्या कर ली। मृतक पति की पहचान 37 वर्षीय बादल कपूर के रूप में हुई। जबकि जख्मी पत्नी की पहचान 31 वर्षीय पिंकी देवी के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने पति को उठाकर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पत्नी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक बादल मूल रूप से जवाहरलाल रोड का रहने वाला था। वर्तमान में वह अपने पत्नी व दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ काली कोठी मोहल्ले में पिछले दो साल से अशोक कुमार के मकान में किराए पर रह रहा था। वह पूर्व में ऑटो ढाला चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

बच्चों में एक 15 साल का लड़का व 11 साल की एक लड़की है। मृतक के पिता दयानंद कपूर ने बताया कि बादल की शादी वर्ष 2006 में पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। पिछले छह साल से वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ परिवार से अलग रह रहा था। पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि बच्चों के डांटने को लेकर छोटा-मोटा विवाद हुआ था। इस बात पर वह गुस्सा होकर अपने आप को काटने लगा। बीच बचाव करने पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह बेहोस होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद पति अपने आप को चाकू से शरीर के कई जगहों पर गोद लिया है।

Join us on:

1 thought on “मुजफ्फरपुर में पति और पत्नी के बीच चाकूबाजी, पति की मौत, पत्नी की हालत नाजुक!”

Leave a Comment