द बर्निंग बस: बिहार के पूर्णिया में वातानुकूलित बस बनी धधकती आग का गोला!

SHARE:

आकाश कुमार
पूर्णिया.

द बर्निंग बस: बिहार के पूर्णिया में वातानुकूलित बस बनी धधकती आग का गोला, डीजल टैंक का रिसाव बना हादसे का कारण

बिहार के पूर्णिया से रविवार देर रात बुरी खबर सामने आई. यहां दौड़ती बस के डीजल टैंक फटने से वातानुकूलित बस आग के धधकते हुए गोले में बदल गई. घटना पूर्णिया स्थित सदर थाना क्षेत्र के एनएच 31 की बताई जा रही है. बस में आग लगने से एनएच पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बताया जा रहा है कि राज रथ नाम की ये बस छपरा से सिल्लीगुड़ी जा रही थी, तभी दौड़ती हुई बस के डीजल टैंक से रिसाव होने के कारण बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ये वातानुकूलित बस बर्निंग बस में बदल गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस छपरा से सिलीगुड़ी जा रही थी, इसी दौरान पूर्णिया में एनएच 31 पर बस धू-धूकर जलने लगी.
वहीं बस में एकाएक आग लगने से बस में भगदड़ का माहौल हो गया. हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

शोर शराबे के बाद स्थानीय मौके पर जुटे. स्थानीय पुलिस और दमकलकर्मियों को घटना की सूचना दी. कुछ देर बाद ही दमकलकर्मी वहां पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पा लिया. इस मौके पर पहुंचे पुलिस थानाध्यक्ष ने बताया कि बस से निकलकर कई पैसेंजर सुरक्षित बाहर निकल गए हैं.

बाइट – बस ड्राइवर

Join us on:

2 thoughts on “द बर्निंग बस: बिहार के पूर्णिया में वातानुकूलित बस बनी धधकती आग का गोला!”

Leave a Comment