लखीसराय-मोस्ट वांटेड व ट्रेन लुटेरा हथियार समेत चढ़ा पुलिस के हत्थे!

SHARE:

रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय

  • मोस्टवांटेड व धुरियान (हावड़ा-जयनगर)ट्रेन लुटेरा को लोडेड पिस्टल के साथ पुलिस ने दबोचा।*

लखीसराय जिले के बड़हिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।बड़हिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात अपराधी मोनू सिंह उर्फ सत्यप्रकाश को बहादरपुर गांव के समीप से एक पिस्टल एवं मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार मोनू सिंह पर सात फरवरी को मनकट्ट स्टेशन पे हुए लूट कांड के साथ साथ रेल ठेकेदार मनीष सिंह से 5 लाख की रंगदारी मांगे जाने की बात बताई गई है।वहीं किउल रेल समेत कई थानों में आधा दर्जन मामला भी दर्ज है।

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मोनू सिंह सात फरवरी को अपने साथियों के साथ मिलकर हावड़ा जयनगर धूरियांन एक्सप्रेस ट्रेन में हथियार के बल पर लूटपाट किया था। हालांकि वह लूटपाट मामले में दो साल तक जेल में बंद था।और हाल के दिनों में ही छूटा है।जिसके बाद अपने गिरोह के साथ सक्रिय है,एसपी पंकज कुमार ने आगे बताया कि रेल ठेकेदार मनीष सिंह से भी पांच लाख रुपये रंगदारी लेने की योजना बना रहा था। मोनू सिंह की गिरफ्तारी बहुत बड़ी सफलता है।गिरफ्तारी टीम में शामिल सभी पुलिस कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।

बाइट:-पंकज कुमार SP लखीसराय

Join us on:

4 thoughts on “लखीसराय-मोस्ट वांटेड व ट्रेन लुटेरा हथियार समेत चढ़ा पुलिस के हत्थे!”

  1. Reading this back to back with a similar piece elsewhere made the quality difference obvious, and a stop at firstisnotequallast only widened the gap, comparing content side by side is a useful exercise and the gap between this site and average competitors in the space is large enough to be noticeable from the first paragraph.

Leave a Comment