नालंदा से ऋषिकेश की रिपोर्ट

शादी के बाद विदा होकर आई दुल्हन की ससुराल के दहलीज पर ही मौत हो गई।
मामला सोहसराय थाना क्षेत्र की है। लड़के की मां ने बताया कि उनके पुत्र विकास कुमार की शादी नवादा के गोला रोड निवासी गोपाल पंडित की पुत्री आरती कुमारी साथ हुई थी। 24 मई को बन्धुबाजार सोहसराय से नवादा के गोला रोड बारात गई थी। वहां शादी की सारी रस्म पूरी हुई। सुबह में जब विदाई होकर दूल्हा दुल्हन घर लौटे। साथ में लड़की का भाई भी था। घर के दरवाजे ही जब गाड़ी में ही गल सिकाई की रस्म होने लगी तो लड़की थरथर कांपने लगी। जिसके बाद उसे तुरंत पानी दिया। दूल्हे की बहन ने ग्लूकोज और नींबू का शरबत भी पिलाई। लोगों को लग रहा था कि शादी के रस्म की थकावट के कारण तबीयत बिगड़ गई है। ग्लूकोज,शर्बत आदि पीने के बाद दुल्हन गाड़ी से उतर कर दरवाजा तक भी नहीं पहुंची थी कि अचानक लड़खड़ा कर गिर गई।आनन-फानन में उसे उठाकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने नब्ज चेक कर मृत घोषित कर दिया। लड़की का भाई अपनी बहन के मृत शरीर को लेकर नवादा चला गया।जिस घर से बहन की डोली लेकर भाई निकला था उसी घर मे वापस बहन की अर्थी लेकर गया।