कटिहार -श्राद्ध का भोज खाने के बाद 150 लोगों की तबियत बिगड़ी, कई की हालत गंभीर!

SHARE:

उज्ज्वल प्रिन्स—(कटिहार)

कटिहार के विषहरिया गांव में श्राद्ध का भोज खाने के बाद बड़ी संख्या में लोग हुए बीमार, गंभीर रूप से बीमार मरीजों को भेजा सदर अस्पताल,लगभग 150 लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार

कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के विसरिया गांव में श्राद के दौरान भोज का आयोजन किया गया था, जहां भोज खाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे, भोज खाने के बाद अहले सुबह सभी लोगों की हालत काफी खराब हो गई, लगभग डेढ़ सौ से अधिक लोगों की हालत खराब बताई जा रही है, जहां गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को सदर अस्पताल बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है, वहीं अन्य बीमार व्यक्तियों का इलाज सरकारी विद्यालय में किया जा रहा है, जहां डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मी बड़ी संख्या में पहुंचकर सभी बीमार लोगों का इलाज कर रहे हैं, फिलहाल बताया जा रहा है कि भोज खाने से ही लोग बीमार हुए है, सभी का इलाज अभी जारी है,

बाइट __डॉक्टर

बाइट __स्थानीय ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment