रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देशन पर चलाए जा रहे मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत् फुलपरास थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों का पहचान धीरज तिवारी, पिता रामनारायण तिवारी, गांव व थाना फुलपरास, कृष्ण कुमार तिवारी, पिता रामनारायण तिवारी, गांव व थाना फुलपरास तथा राजा साह, पिता चुलहाई साह, गांव व थाना फुलपरास, सभी जिला मधुबनी के रुप मे किया गया है। गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवस्यक कारर्वाई को लेकर पुलिस बताए गया जगह पर पहुंची। पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना मे बताया गया था कि अभियुक्त अपने घर व मेडिकल दुकान में ब्राउन शुगर रखता है। जिसका छोटा – छोटा पुड़िया बनाकर वे बेचने का काम करता है। पुलिस के द्वारा बताये जगह पर पहुचते ही पुलिस को देख कर तीनों व्यक्ति भागने लगा, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बल के सहयोग से भाग रहे तीनो को पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा दूकान एवं घर की विधिवत तलाशी लेने पर घर और दुकान से प्लास्टिक एवं स्टील के डब्बों तथा बर्तनों में छूपा कर रखा गया कुल 38.85 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। साथ ही आरोपी के कब्जे से भारतीय रुपए 3400/- तथा 01 मोबाइल फोन भी पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए सामानों के साथ पकड़े गए तीनो आरोपीयो को थाना लाकर आवस्यक पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने दिनांक 30/07/2026 को सिकंदर पासवान, पिता बिशेसर पासवान, गांव जोगिया, थाना लदनियां तथा एक रहमान नामके बंगाली व्यक्ति से यह ब्राउन शुगर खरीद किया था, जिसे बंगाल से बिहार लाया जाता है। गिरफ्तार धीरज तिवारी ने यह भी बताया है कि वह अपने गांव के अमित तिवारी, पिता झुनझुन तिवारी, जो बस इंचार्ज है, के सहयोग से इसका बिक्री का कार्य किया करता था। मामले को लेकर फुलपरास थाना कांड संख्या 329/26 नसिले पदार्थ के अवैद्ध कारोबार के विरुध्द विभिन्न सुसंगत दंड संहितागत के धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच जारी है तथा अपराध संबंधी आपूर्ति श्रृंखला तथा संभावित आपराधिक नेटवर्क की शिनाख्त हेतु आगे छानबीन जारी है। पकड़े गए सभी आरोपीयों के विरुद्ध आवस्यक कार्वाई के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।



