अपराध की योजना बना रहे दो बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार!

SHARE:

आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट!

आरा की उदवंतनगर थाने की पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.उदवंतनगर के सुढ़नी मोड़ से गिरफ्तार अपराधियों के नाम नारायणपुर थाना के बनौली निवासी राजकुमार यादव और सहार थाना के सेवथा गांव निवासी आर्यन सिंह बताया जा रहा है जिन्हें पुलिस ने एक देशी कट्टा,3 जिंदा कारतूस,2 मोबाइल और 1 चोरी की बाइक भी बरामद की है.इस बात की जानकारी देते हुए भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार से लैस होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं.गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उदवंतनगर के सुढ़नी मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए दो अपराधियों को पकड़ लिया वहीं तीसरा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया.फिलहाल पुलिस दोनों अपराधियों को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.इसके अलावा भोजपुर की संदेश,तरारी और जगदीशपुर थाना सहित खवासपुर ओपी पुलिस ने भारी मात्रा में देशी महुआ शराब के साथ 4 शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है.ये सारी जानकारी आज भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने आरा में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर दी.
BYTE:- प्रमोद कुमार,एसपी,भोजपुर

Join us on:

Leave a Comment